चेन्नई, 1 जून (आईएएनएस)। निर्देशक बोयापति श्रीनु अपनी तेलुगू फिल्म ‘र्सैनोडु’ के हिंदी संस्करण को मिल रही प्रतिक्रिया से कापुी उत्साहित हैं। इस फिल्म को ऑनलाइन अपलोड किए जाने के बाद केवल तीन दिनों में 1.6 करोड़ बार देखा जा चुका है।
सोनी मैक्स पर 28 मई को अपने वैश्विक प्रीमियर के बाद, गोल्डमिंस टेलीफिल्म्स के माध्यम से यह फिल्म उसी दिन यूट्यूब पर जारी की गई।
श्रीनु ने आईएएनएस से कहा, “मैं उत्साहित हूं कि फिल्म हिंदी दर्शकों पर भी अद्भुत असर कर रही है। अपलोड होने के 24 घंटों के भीतर फिल्म को 60 लाख बार देखा गया। अब तक इसे 1.6 करोड़ बार देखा जा चुका है। मुझे हिंदी टेलीविजन पर प्रीमियर के लिए रिकॉर्ड टीआरपी की उम्मीद है।”
अल्लू अर्जुन, राकुल प्रीत सिंह और कैथरीन टेरेसा अभिनीत फिल्म पिछले वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी।
निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म यूट्यूब पर ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों में पहले स्थान पर रही है।
भारत में यह 24वें पायदान पर है।
निर्माताओं ने आगे कहा कि यह संख्या हिंदी भाषी दर्शकों के बीच अल्लू अर्जुन की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।
dharmpath.com dharmpath