जिआंग्शी प्रांत के जिंगांगशान के बाद इस सूची से हटाई जाने वाली यह दूसरी काउंटी है।
अगर काउंटी की दो फीसदी से कम आबादी गरीब मानी जाती है तो उसे गरीबी सूची से हटाया जा सकता है।
भौगोलिक विज्ञान संस्थान और चीनी विज्ञान अकादमी से संबंधित प्राकृतिक संसाधन अनुसंधान के मुताबकि, 2014 में लंकाओ की 11.8 फीसदी आबादी गरीब थी, लेकिन अब यह अनुपात घटकर 1.27 फीसदी रह गया है।
परिणामों के मूल्यांकन की जांच होने और गरीबी उन्मूलन से संबंधित स्टेट काउंसिल लीडिंग ग्रुप ऑफिस द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद हेनान प्रांत की सरकार ने सोमवार को काउंटी को गरीबी सूची से हटाए जाने की हरी झंडी दिखा दी।
अपनी पार्टी से लोगों के संबंध को मजबूत करने के प्रयास के तहत 2014 में सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी जिनपिंग ने दो बार लंकाओ का दौरा किया था।
उस साल लंकाओ काउंटी के अधिकारियों ने तीन साल में गरीबी हटाने और सात सालों में सामान्य रूप से समृद्धि लाने की प्रतिबद्धता जताई थी।
dharmpath.com dharmpath