लंदन : अपहर्ता शिक्षक अपहृत छात्रा से रिश्ते का इच्छुक

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। लंदन में एक स्कूली छात्रा को अगवा करने और उसके साथ फ्रांस फरार हो जाने के आरोप में गिरफ्तार एक गणित शिक्षक जेल से छूटने के बाद उस छात्रा से सबंध कायम रखने का इच्छुक है।

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। लंदन में एक स्कूली छात्रा को अगवा करने और उसके साथ फ्रांस फरार हो जाने के आरोप में गिरफ्तार एक गणित शिक्षक जेल से छूटने के बाद उस छात्रा से सबंध कायम रखने का इच्छुक है।

डेली मेल में रविवार को आई खबर के मुताबिक, शिक्षक पर उस छात्रा की ओर देखने पर कानूनी प्रतिबंध है। छात्रा अब 18 वर्ष की हो चुकी है। उसने शिक्षक पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग की है, ताकि वह उसे जी भरकर देख सके।

विवाहित शिक्षक जेरेमी फॉरेस्ट को जून 2013 में छात्रा का अपहरण कर उसके साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में साढ़े पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

ईस्ट ससेक्स के एक स्कूल की इस घटना के वक्त शिक्षक 32 वर्ष का था और छात्रा की उम्र 14 साल थी। दोनों नकली नाम के साथ फ्रांस भाग गए थे। उनकी अंतर्राष्ट्रीय तलाश शुरू हो गई थी।

फॉरेस्ट ने यह दलील दी थी कि वह बालप्रेमी नहीं, बल्कि वास्तव में अपनी छात्रा से प्यार करता है।

फ्रांस भागने के आठ दिन बाद फॉरेस्ट को बोर्डेयॉक्स में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

अपहर्ता शिक्षक ने लड़की के 15वें जन्मदिन के एक सप्ताह बाद उसके साथ यौन संबंध बनाए। उसका कहना है कि रिहाई के बाद वह दोबारा अपनी छात्रा से जुड़ना चाहता है।

फॉरेस्ट की सजा पर छात्रा ने कहा, “मैं जेरेमी से बहुत प्यार करती हूं। मैं पूरी जिंदगी उसी के साथ बिताना चाहती हूं। चाहती हूं कि जब वह जेल से छूटे, हम शादी कर लें और हमारे बच्चे भी हों।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493