लंदन आग्निकांड में लापता 58 के मरने की आशंका

लंदन, 17 जून (आईएएनएस)। लंदन के ग्रीनफेल टॉवर अग्निकांड में अभी तक लापता कम से कम 58 लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीबीसी के मुताबिक, ताजा आंकड़ों में पश्चिमी लंदन के टॉवर में हुए अग्निकांड में बुधवार को बताई गई 30 लोगों की मौत की पहले ही पुष्टि हो चुकी है।

लंदन पुलिस के कमांडर स्टुअर्ट कंडी ने कहा कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है और राहत कार्यो में अभी समय लग सकता है।

उन्होंने कहा, “यथासंभव जल्द से जल्द हम लापता प्रियजनों का पता कर लेंगे और उन्हें बरामद कर लेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493