लंदन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के व्यस्तम रेलवे स्टेशन के पास स्थित बैटरसी औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात आग लग गई। इस आग को बुझाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद सैकड़ों अग्निशमनकर्मी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह आग बुधवार रात को लगी। यहां से कुछ दूरी पर ही क्लाफाम जंक्शन रेलवे स्टेशन है।
अधिकारियों के मुताबिक, दमकलकर्मी रात 10.50 बजे (स्थानीय समयानुसार) घटनास्थल के लिए रवाना हुए
बीबीसी ने लंदन फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के हवाले से बताया, “आग की लपटों से औद्योगिक इकाई प्रभावित हो रही है और धुएं को कई मील की दूरी से भी देखा जा सकता है। नियंत्रण अधिकारियों को घटना से संबंधित 90 आपातकालीन कॉल मिले हैं।”
स्टेशन प्रबंधक डेविड फार ने बताया, “आग की घटना काफी व्यापक है और इस पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल कर्मी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। “
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath