लंदन चैम्पियनशिप के लिए तैयार केन्याई धावक डेविड रुडिशा

नैरोबी, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पांच साल पहले लंदन ओलंपिक में कुछ खास करने की उम्मीद के साथ कदम रखने वाले केन्याई एथलीट डेविड रुडिशा ने न केवल स्वर्ण पदक जीता था, बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था, जो अब तक कायम है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 28 वर्षीय रुडिशा अब अगले माह लंदन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

रुडिशा का नाम सोमवार को लंदन रवाना होने वाले केन्या के पहले दल की सूची में शामिल है। उन्हें आशा है कि वह इस टूर्नामेंट में अपने खिताब को बचाए रखने में कामयाब होंगे।

पांच साल पहले रुडिशा ने 800 मीटर की रेस एक मिनट 40 सेकेंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। हालांकि, इतने समय बाद अब उनके फार्म पर संदेह जताए जा रहे हैं।

इन संदेहों को दरकिनार करते हुए रुडिशा ने कहा कि वह विश्व चैम्पियनशिप के लिए की गई अपनी तैयारी से संतुष्ट हैं।

इस सीजन में रुडिशा को इस चैम्पियनशिप से पहले आयोजित हुई प्रतियोगिताओं शंघाई (चीन), किंग्सटन (जमैका) और ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य) में असफलता हासिल हुई थी।

इस बारे में रुडिशा ने कहा, “मेरी तैयारियां सही दिशा में हैं। मैं अपने प्रशिक्षण से खुश हूं। मैं अपनी क्षमता, तेजी और कुछ अच्छे ट्रैक सेशन पर काम कर रहा हूं। मैं अपने संतुलन को सुनिश्चित कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493