लंदन टेस्ट : इंग्लैंड ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला

लंदन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने यहां ओवल मैदान पर जारी पांच मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के करियर का यह अंतिम मैच है। इसके बाद वह क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। मेजबान टीम सीरीज में 3-1 की अजय बढ़त बना चुकी है।

रूट ने इस मैच के लिए अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। उंगली की चोट के कारण पिछले मैच में बल्लेबाज के रूप में उतरे जॉनी बेयरस्टो इस मैच में विकेटकीपर के रूप में वापसी कर रहे हैं।

भारत ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। अंतिम एकादश में हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन के स्थान पर रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी को शामिल किया गया है।

विहारी इस मैच के जरिए भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण कर रहे हैं।

इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, कीटन जेनिंग्स,आदिल राशिद।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंजिक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493