लंदन टेस्ट : बारिश के कारण टॉस में देरी

लंदन, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस में बारिश के कारण देरी हो रही है।

टॉस शुरू होने से पहले बारिश आ गई जिसके कारण तय समय पर टॉस शुरू नहीं हो सका।

मैदान पर अभी भी कवर्स मौजूद हैं और लगातार बारिश हो रही है। बादल छाए हुए जिसके कारण हल्का अंधेरा भी है।

एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से मात दी थी। इस मैच में भारत की कोशिश जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी करने की होगी।

इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने बुधवार को ही बात दिया था कि इस मैच में 20 साल के ओली पोप पदार्पण करेंगे। पहले मैच की तरह हालांकि रूट ने इस मैच में अंतिम एकदाश का ऐलान नहीं किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493