नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। मशहूर डिजाइनर रॉकी स्टार शनिवार की शाम लंदन फैशन वीक में अपनी भागीदारी के साथ एक-बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय फैशन वीक के विस्तार के लिए उत्साहित हैं।
वह समारोह में ‘माया’ नामक अपना संग्रह पेश करेंगे। यह समारोह 19 सितंबर तक चलेगा।
यह चौथी बार है, जब वह लंदन फैशन वीक में भाग ले रहे हैं।
डिजाइनर ने आईएएनएस से कहा, “प्रत्येक सीजन के साथ मैं लंदन फैशन वीक में प्रस्तुति देता हूं। उत्साह कम नहीं है। मंच पर अपने चौथे सत्र के साथ मैं एक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय फैशन की पहुंच का विस्तार करने की आशा करता हूं।”
डिजाइनर के मुताबिक, ‘माया’ नारी शक्ति पर केंद्रित है।
dharmpath.com dharmpath