लंदन में आईबीफा पुरस्कार समारोह का आयोजन

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। इस साल भोजपुरी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन लंदन में हुआ। इस आयोजन में शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ, मालिनी अवस्थी, पवन सिंह, समीर अफताब और नायिकाओं में मधु शर्मा, दिव्या देशाई, पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे, संभावना सेठ, अक्षरा सिंह, शिविका दीवान, अंजना सिंह और सीमा सिंह जैसी हस्तियों ने हिस्सा लिया।

लंदन में आयोजित ‘ढिशूम’ भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में जुटे भोजपुरिया फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी ने जहां एक ओर भोजपुरी की आवाज को सात समुंदर पार परदेस में लाकर चर्चित कर दिया, वहीं दूसरी ओर भोजपुरी की दुनिया को विस्तार देते हुए अंतर्राष्ट्रीय मंच दिया।

विदेशी धरती पर यह तीसरा ढिशूम अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड (आईबीफा) समारोह है। इससे पहले मॉरिशस और दुबई में भी यह आयोजित किया जा चुका है। दर्शक 27 अगस्त को ढिशूम टीवी चैनल पर ढिशूम आईबीफा के रंगारंग अवॉर्ड समारोह का लुप्त उठा सकेंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने संबोधन में भोजपुरी समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश में कहा, “भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की गई है और आशा है कि सरकार इसे आठवीं अनुसूची में शामिल कर देगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493