लंदन में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग पूरी

लंदन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म-निर्देशक करण जौहर ने लंदन में अपनी आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्य राय और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

करण ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की लंदन में शूटिंग पूरी, फिल्म 28 दिसंबर 2016 को प्रदर्शित होगी।”

करण को ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माइ नेम इज खान’ और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

करण ने अपनी और ‘बर्फी’ के अभिनेता की एक तस्वीर भी साझा की, वहीं करण कैमरे में पोज देते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं।

फिल्म में फवाद खान, इमरान अब्बास, लिसा हेडन और दीप्ति नवल जैसे कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493