लंदन में चीनी दूतावास के बाहर बलूच कार्यकर्ताओं का धरना

लंदन/नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। बलूच कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लंदन में चीनी दूतावास के बाहर सप्ताह भर का धरना शुरू किया। बलूचियों का आरोप है कि बलूचिस्तान प्रांत में अत्याचार और मानवाधिकार उल्लंघन में चीन, पाकिस्तान की मदद कर रहा है।

बलूच राष्ट्रवादी हरबियार मारी के नेतृत्व वाले संगठन फ्री बलूच मूवमेंट के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रीय दिवस, एक अक्टूबर तक छह दिनों के लिए धरने की कानूनी अनुमति मांगी है।

ब्फ्री बलूच मूवमेंट के एक कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी फैज मोहम्मद बलूच ने आईएएनएस से कहा, “हम एक सप्ताह तक यहां रोजाना 24 घंटे बैठेंगे। बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन में चीन, पाकिस्तान की मदद कर रहा है। बलूचों की कई चेतावनियों के बावजूद चीन बलूचिस्तान के संसाधनों का दोहन जारी रखे हुए है और बलूचिस्तान में पाकिस्तानी अत्याचार में उसकी अधिकारिक भागीदारी है।”

प्रदर्शनकारी चीनी दूतावास के सामने रविवार की रात से ही जमा होना शुरू हो गए थे।

प्रदर्शनकारियों ने चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का भी विरोध किया और कहा कि चीन, बलूचिस्तान के संसाधनों को लूट रहा है, जबकि बलूची लोग उपेक्षा और गरीबी में जीने को अभिशप्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493