लंदन में छुट्टियां मना रहीं हेली, भाविनी

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री हेली शाह और भाविनी पुरोहित लंदन में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।

‘स्वरागिनी’ और ‘देवांशी’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकीं हेली ने एक बयान में कहा है, “मैं लंदन में अच्छा समय बिता रही हूं। यह जगह और यहां के लोग अच्छे हैं। भाविनी के साथ नए साल का यह जश्न यादगार रहेगा। हमारा जश्न जारी है।”

‘साथ निभाना साथिया’ और ‘जाना न दिल से दूर’ जैसे शो में नजर आ चुकीं भाविनी ने कहा कि लंदन घूमना उनका सपना था।

उन्होंने कहा, “मैं हेली के साथ इस समय का आनंद ले रही हूं। वह एक अच्छी दोस्त हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493