लंदन में रेल दुर्घटना में 3 की मौत

लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। लंदन के दक्षिण में स्थित लाफबोरफ रेलवे जंक्शन के निकट सोमवार को एक ट्रेन से टकराकर तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी ‘ब्रिटेन की यातायात पुलिस’ (बीटीपी) ने दी।

इंडिपेंडेंट की रपट के अनुसार, कई शव मिलने की खबर के बाद अधिकारी सुबह 7.30 बजे स्टेशन पहुंचे।

‘लंदन एंबुलेंस सेवा’ के सहायक डॉक्टर ने कहा कि घटनास्थल पर तीन शव बरामद हुए।

घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है कि ये लोग पटरी पर कैसे पहुंचे।

बीटीपी के खुफिया अधीक्षक गैरी रिचर्डसन ने कहा, “मेरी टीम यह पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या हुआ और ये लोग आत्महत्या करने के लिए यहां कैसे आ गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493