लंदन में वाहन ने पैदल यात्रियों को कुचला, कई घायल

लंदन, 19 जून (आईएएनएस)। उत्तरी लंदन की एक मस्जिद के पास एक वैन ने भीड़ को कुचल दिया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने इसे बहुत बड़ी दुर्घटना करार दिया है।

बीबीसी के मुताबिक, सेवन सिस्टर्स रोड पर फिन्सबरी पार्क मस्जिद के पास इस दुर्घटना के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने जारी बयान में कहा, “घटनास्थल पर कई लोग घायल हुए हैं। एक शख्स को गिरफ्तार किया गाय है।”

मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन (एमसीबी) ने कहा कि वैन ने जानबूझकर नमाज पढ़ने आए लोगों को रौंद डाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493