लंदन में शुरू हुई ‘हेट स्टोरी 4’ की शूटिंग

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘हेट स्टोरी’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है।

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘हेट स्टोरी’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है।

लेखक-फिल्म निर्माता मिलाप झवेरी ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “एक संवाद लेखक के रूप में मेरी अगली फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ की शूटिंग आज लंदन में शुरू। प्रतिभाशाली विशाल पंड्या द्वारा निर्देशित। टी-सीरीज द्वारा निर्मित।”

‘डैडी कूल मुंडे फूल’ और ‘टाइगर’ जैसी पंजाबी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री इहाना ढिल्लों ‘हेट स्टोरी 4’ के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित ‘हेट स्टोरी’ वर्ष 2012 में जारी हुई थी। इसका सीक्वल वर्ष 2014 में आया था और तीसरा संस्करण विशाल पंड्या द्वारा निर्देशित था।

इसमें सुरवीन चावला, जय भानुशाली, जरीन खान, करन सिंह ग्रोवर, शरमन जोशी और डेजी शाह जैसे सितारे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493