लंदन में हमला, 1 की मौत

लंदन, 4 जून (आईएएनएस)। लंदन ब्रिज पर एक वैन ने पैदल यात्रियों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं।

लंदन में चाकू से हमला करने की भी अलग-अलग वारदातें हुई हैं।

मिरर वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार शाम को हुई इस घटना में वाहन ने फुटपाथ पर चल रहे लोगों को कुचल दिया।

लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि बोरो बाजार में चाकू से हमले की भी घटनाएं हुई हैं, यह बाजार लंदन ब्रिज से दूर नहीं है। प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि वह इन मामलों में पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों के संपर्क में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493