लंदन मैराथन में दौड़ेंगे बेकेले

लंदन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। इथियोपिया के दिग्गज केनेसिया बेकेले ने इस साल लंदन मैराथन में हिस्सा लेने की पुष्टि की है।

इस मैराथन में मोहम्मद फराह और केन्याई एथलीट एलिउड किपचोगे भी अहम भूमिका में होंगे। मैराथन के आयोजकों ने इसकी जानकारी दी।

इस मैराथन का आयोजन 22 अप्रैल को होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बेकेले, फराह और किपचोगे के पदकों की गिनती की जाए, तो तीनों ने कुल आठ स्वर्ण ओलम्पिक पदक जीते हैं। इसके साथ ही 12 विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

ब्रिटेन के 34 वर्षीय धावक फराह के पास चार ओलम्पिक स्वर्ण पदक और छह विश्व चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक हैं, वहीं बेकेले ने 5,000 और 10,000 मीटर में विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

किपचोगे ने लंदन मैराथन दो बार जीती है। उन्हें बेहतरीन मैराथन धावकों में से एक माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493