लंदन वनडे : इंग्लैंड ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

लंदन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे तीन एक दिवसीय मैचों की श्रंखला के दूसरे मैच में शनिवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

भारत श्रंखला में 1-0 की बढ़त ले चुका है और आज वह श्रंखला जीतना चाहेगा। वहीं इंग्लैंड की कोशिश इस मैच को जीतकर श्रंखला में वापसी करने की होगी।

भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी एक दिवसीय में अपने 10000 रन पूरे करने से 33 रन दूर हैं और इस मैच में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वहीं कुलदीप यादव एक दिवसीय में 50 विकेट पूरे करने से पांच विकेट दूर हैं।

दोनों टीमें इस मैच में अंतिम एकादश में बिना किसी बदलाव के उतर रही हैं।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोए रूट, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, डेविड विले, लियाम प्लंकट, मार्क वुड, आदिल रशीद।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493