लंदन हमलावर ने अकेले ही हमले को अंजाम दिया

लंदन, 26 मार्च (आईएएनएस)। लंदन के वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर कार से लोगों को कुचलने और उसके बाद संसद परिसर में चाकू से पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले आतंकवादी खालिद मसूद ने इस घटना को अकेले ही अंजाम दिया था।

पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह के और हमले होने की कोई खबर नहीं है।

गौरतलब है कि लंदन हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी।

बीबीसी ने उपसहायक आयुक्त नील बसु के हवाले से बताया, “हम सभी को यह स्वीकार करना चाहिए कि ऐसी संभावना है कि हम यह कभी नहीं समझेंगे कि उसने यह क्यों किया।”

मसूद ने अपनी कार से लगभग 50 लोगों को कुचल दिया था और उसके बाद संसद परिसर में एक पुलिसकर्मी कीथ पाल्मर पर चाकू से हमला किया था।

पाल्मर के परिवार का कहना है कि कीथ पाल्मर की बहादुरी को हमेशा याद किया जाएगा।

सांसद टोबियस एलवुड का कहना है कि उन्हें इस बात का खासा दुख है कि वह पाल्मर को नहीं बचा सके।

गौरतलब है कि टोबियस उन लोगों में से एक है जिसने पाल्मर को बचाने की कोशिश की।

जासूसों ने इस बात की पुष्टि की कि इस हमले को 82 सेकंड में अंजाम दिया गया।

बसु ने कहा, “हमें अभी भी विश्वास है कि मसूद ने उस दिन अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और इस तरह के और हमले होने की कोई खबर नहीं है।”

उन्होंने कहा, “हम यह पता लगाना चाहते हैं कि क्या मसूद ने इस घटना को अकेले अंजाम दिया या उसे हमला करने के लिए उकसाया गया। या फिर किसी ने उसे हमले करने के निर्देश दिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493