लंदन हमला : ब्रिटिश पुलिस ने 2 अहम संदिग्ध गिरफ्तार किए

खालिद मसूद (52) ने किराए पर एसयूवी कार लेकर संसद के बाहर भीड़ भरे वेस्टमिंस्टर ब्रिज में कार से लोगों को कुचल डाला, जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए। उसके बाद उसने मारे जाने के पहले कास्टेबल कीथ पामर पर चाकू से हमला करके उन्हें मार डाला था।

ब्रिटेन की शीर्ष आतंकवाद-रोधी अधिकारी मार्क राउले के अनुसार, इस्लामिक स्टेट ने हालांकि इस हमेल की जानकारी ली है, लेकिन पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आतंकवादी गतिविधियों के प्रचार से प्रभावित होकर उसने अकेले ही ऐसा किया या दूसरों ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया या निर्देश दिया।

ब्रिटिश पुलिस ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को लंदन हमले के संबंध में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

राउले ने 27 साल और 35 साल की उम्र वाले इन दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण बताया है।

आतंकवादी हमले की साजिश रचने के संदेह पर अब तक 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं सहित गिरफ्तार किए गए चार पुरुषों को आरोप से बरी कर रिहा कर दिया गया। वे सभी बर्मिघम में गिरफ्तार किए गए थे, जहां मसूद रहता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493