लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। पुलिस ने एक संदिग्ध आतंकवादी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से देश छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था।
समाचार पत्र ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पुष्टि की है कि 29 वर्षीय व्यक्ति को ऐसी जानकारी रखने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है जो आतंकवादी कृत्य करने या उसकी तैयारी करने वाले व्यक्ति के लिए लाभदायक हो सकती है।
संदिग्ध को सोमवार को गिरफ्तार किया गया, जब वह सऊदी अरब जाने वाले विमान में बैठने का प्रयास कर रहा था।
आतंकवाद रोधी पुलिस मामले की जांच के तहत पश्चिमी लंदन में स्थित एक घर की भी तलाशी ले रही है।
एक अधिकारी ने कहा, “उसे लंदन के एक पुलिस स्टेशन में रखा गया है।”
अधिकारी ने कहा, “जांच की कार्रवाई के तहत कई इलैक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।”
dharmpath.com dharmpath