लंबे अनुभव का मिला फायदा : जहीर खान

रायपुर, 13 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में पहली बार मैन ऑफ द मैच चुने गए दिल्ली डेयरडेविल्स के तेज गेंदबाज जहीर खान ने मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद कहा कि उन्हें अपने लंबे अनुभव का फायदा मिला।

जहीर खान ने शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में हुए इस इस मैच में चार ओवरों में केवल नौ रन देकर दो विकेट हासिल किए।

डेयरडेविल्स की धारदार गेंदबाजी के सामने सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर केवल 119 रन बना सके। जवाब में डेयरडेविल्स ने चार विकेट खोकर 20 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। डेयरडेविल्स हालांकि पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।

जहीर आईपीएल में अब तक 76 मैच खेल चुके हैं और यह उनका पहला मैन ऑफ द मैच पुरस्कार है। उनके बाद दूसरे स्थान पर वेणुगोपाल राव हैं, जिन्होंने 65 मैच खेले हैं और कभी मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं जीत सके। राव मौजूदा संस्करण में नहीं खेल रहे हैं।

तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेल रहे अशोक डिडा (64) और चौथे स्थान पर सौरभ तिवारी (69) हैं। सौरभ मौजूदा संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक नायर भी 60 मैच खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें कभी भी मैन ऑफ द मैच नहीं मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493