चेन्नई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘कठथी’ की निर्माता लाइका प्रोडक्शंस को अभिनेता धनुष के आगामी प्रोडक्शन ‘नानुम रउडीधान’, ‘विसरनाई’ के वितरण का अधिकार मिला है।
अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “लाइका समूह को तमिलनाडु के सिनेमाघरों में फिल्म ‘नानुम रउडीधान’ और दुनियाभर में ‘विसरनाई’ के वितरण का अधिकार मिला है।”
फिल्म ‘नानुम रउडीधान’ में विजय सेथुपथी मुख्य भूमिका में है। वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘विसरनाई’ में दिनेश मुख्य भूमिका में हैं।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान बरती जाने वाली क्रूरता पर आधारित ‘विसरनाई’ का वेनिस फिल्म समारोह में प्रीमियर आयोजित किया जाएगा। फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की तारीख अभी तय नहीं है।
विग्नेश शिवा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नानुम रउडीधान’ सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath