लइको इंडिया में शामिल हुए क्वालकॉम दिग्गज जयतीर्थ

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी कंपनी लइको ने सोमवार को क्वालकॉम के शीर्ष अधिकारी जयतीर्थ पटवारी को भारत में अपनी शॉपिंग साइट लेमॉल में शोध एवं विकास प्रमुख नियुक्त किया।

पटवारी 14 वर्षो से मोबाइल के लिए प्रोसेसर बनाने वाली शीर्ष कंपनी क्वालकॉम में काम कर रहे थे और अब वह लेमॉल इंडिया को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

लइको इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस) अतुल जैन ने कहा, “हम जयतीर्थ को अपनी कंपनी का हिस्सा बनाकर बेहद खुश हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह अपने साथ अनुभव का पिटारा लाए हैं, जो हमारी कंपनी का भारत में सफर को लाभदायक बनाएगा।”

पटवारी ने लइको में शामिल होने पर कहा, “भारत में तेजी से विकास कर रही लइको के साथ इस समय जुड़ने को लेकर मैं बेहद रोमांचित हूं। अगले कुछ महीनों में हम भारत में लेमॉल के विकास पर तेजी से काम करेंगे।”

गौरतलब है कि लेमॉल की शोध एवं विकास इकाई 50 इंजिनीयरों की नियुक्ति करने पर विचार कर रही है, ताकि भारत में वे एक उच्च गुणवत्तायुक्त ऑनलाइन वितरण प्लेटफॉर्म तैयार कर सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493