पणजी, 8 नवंबर –गोवा के स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने मनोहर पर्रिकर का स्थान लिया है, जो रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा को पारसेकर का नेतृत्व स्वीकार करने के लिए मनाना पड़ा, जिसके बाद पारसेकर ने शपथ ग्रहण किया।
डिसूजा ने पारसेकर के नेतृत्व में काम करने से इंकार कर दिया था।
पार्टी विधायकों की दूसरी बैठक में पारसेकर का नाम पर्रिकर ने प्रस्तावित किया और उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने इसका समर्थन किया।
पारसेकर राज्य के 11वें मुख्यमंत्री हैं।
सूत्रों ने बताया कि उनकी उम्मीदवारी को भाजपा के संसदीय बोर्ड ने भी मंजूरी दी।
पर्रिकर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का न्योता मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनको रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath