लक्ष्मी रामाकृष्णन की अगली फिल्म चेन्नई बाढ़ पर

चेन्नई, 1 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री-फिल्मकार लक्ष्मी रामाकृष्णन के निर्देशन की अगली तमिल फिल्म पिछले साल चेन्नई को उजाड़ कर रख देने वाली बाढ़ के अनुभवों पर आधारित होगी।

लक्ष्मी ने आईएएनएस को बताया, “मैं इस साल की शुरुआत से ही फिल्म की पटकथा पर काम करती आ रही हूं। मेरी फिल्म बाढ़ के बारे में नहीं बल्कि दुख की उस घड़ी में कंधे से कंधे मिलाकर खड़े होने वालों और सारी बाधाओं को पार करने वाले लोगों के अनुभवों पर आधारित होगी।”

वह फिलहाल इसके प्री-प्रोडक्शन वर्क में व्यस्त हैं। उनकी जुलाई से इस पर काम शुरू करने की योजना है।

लक्ष्मी की अशोक सेल्वन, प्रिया आनंद और जाने-माने अभिनेता नासिर से फिल्म का हिस्सा बनने की बात चल रही है।

लक्ष्मी तमिल व मलयालम फिल्मों में अभिनय करने में भी व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493