ग्वालियर, 7 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार से शुरू हो रही राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 17 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 14 मई तक चलेगी।
ग्वालियर आर्म रेसलिंग वेलफेयर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डे ने सोमवार को बताया है कि नौ अप्रैल को आयोजित राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता से चयनित शहर के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगे।
इस संघ के सचिव दीपक तोमर ने कहा, “17 सदस्यो की टीम में 100 किलो भार में यशपाल यादव, 90 किलो भार में मनीष कुमार, 85 किलो भार में दीपक जामोर, 75 किलो में सचिन गोयल, अंकित गर्ग, 55 किलो भार में अरविन्द रजक भाग लेगे।”
इसके अलावा, जूनियर वर्ग में 65 किलो भार में रितेश गोयल, प्रियांश यादव, 60 किलो भार में आजीत कौशल, जोगेन्द्र यादव, 55 किलो में उमेश पाल, आकाश लोहिया, 50 किलो भार में सुजीत कुमार, देवेन्द्र माहौर, आयुष कौशल भाग लेगे। इनके साथ 50 किलो भार में श्वेता राजावत, सोनाली नायक भी भाग लेंगी।
राष्ट्रीय पंजाकुष्ती प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी भारत व पाकिस्तान के बीच दुबई में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगें तथा विश्व पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विश्व स्तरीय प्रतियोगिता अक्टूबर में तुर्की में होगी।
dharmpath.com dharmpath