लखनऊ यात्रा को लेकर भावुक आम्रपाली

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री आम्रपाली गुप्ता लंबे समय बाद रविवार को अपने गृहनगर लखनऊ जा रही हैं। वह काफी भावुक हैं क्योंकि मां के निधन बाद यह उनके गृहनगर की पहली यात्रा है।

आम्रपाली ने कहा, “मां के निधन (तीन वर्ष पहले) के बाद रविवार को पहली बार अपने गृहनगर जा रही हूं। मैंने उन्हें बहुत याद करूंगी। घर जाइए और मां दरवाजे पर आपका इंतजार न करती मिले, यह बहुत असहज सी बात है।”

उन्होंने कहा, “मुझे वे दिन याद हैं, जब वह मुझ पर प्यार बरसाती थीं। मैं यह सोच कर भी दुखी हूं कि अब मेरे बेटे कबीर को अपनी नानी का प्यार नहीं मिल पाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493