लखनऊ से 700 हज यात्री मदीना रवाना

imagesलखनऊ, 12 सितंबर – हज के लिए लखनऊ इम्बार्केशन से शुक्रवार को मदीना के लिए दो विमानों ने उड़ान भरी, दोनों विमानों से 350-350 हज यात्री मदीना के लिए रवाना हुए। शनिवार को लखनऊ इम्बार्केशन से अंतिम दो विमान उड़ान भरेंगे। अब तक 114 हज यात्री बुक हो चुके हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के दिल्ली इम्बार्केशन के चार बचे हुए हज यात्री, दिल्ली राज्य का एक तथा उत्तराखंड के दो हज यात्री मदीना के लिए रवाना होंगे। (22:01) उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव डॉ. सुल्तान अहमद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 700 हज यात्री मदीना के लिए रवाना हुए। अब तक कुल 2436 उत्तर प्रदेश के हज यात्री हज के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ की शाहजहां बानो पत्नी मो. साबिर का मक्का में 11 सितंबर को देहांत हो गया, वह 27 अगस्त को उड़ान संख्या- एस.वी. 5313 से मदीना के लिए रवाना हुईं थीं। इसी तरह मुजफ्फरनगर के निवासी हबीब का 12 सितंबर को देहांत हो गया। वह 31 अगस्त को उड़ान संख्या-एस.वी. 5701 से मदीना के लिए रवाना हुए थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493