लगातार छठे दिन बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला मंगलवार को लगातार छठे दिन जारी रहा। पेट्रोल फिर नौ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल के दाम में 12-13 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में छह दिनों में पेट्रोल के दाम में 66 पैसे की वृद्धि हुई है, जबकि डीजल 75 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.66 रुपये, 73.76 रुपये, 77.29 रुपये और 74.41 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी बढ़कर क्रमश: 66.92 रुपये और 68.71 रुपये प्रति लीटर, 70.10 रुपये और 70.72 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493