लगातार तीसरे खिताब की ओर बढ़ा बायर्न म्यूनिख

बर्लिन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के शीर्ष फुटबाल लीग टूर्नामेंट में बुंदेसलीगा में बायर्न म्यूनिख ने मिडफील्डर बास्टियन श्वेनस्टीगर के आखिरी मिनट में किए गए गोल की बदौलत हर्था बर्लिन को 1-0 से हरा दिया।

एक अन्य मुकाबले में बायर्न लीवरकुसेन और एफसी कॉलन के बीच 30वें राउंड का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार को हुए मैच में बायर्न को बर्लिन पर जीत हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

वोल्फ्सबर्ग यदि रविवार को होने वाले मैच में अंक गंवाते हैं तो बायर्न का चार राउंड पहले ही अपना 25वां खिताब जीतना तय हो जाएगा।

बायर्न इस बुंदेसलीगा की अंक तालिका में 15 अंक के साथ शीर्ष पर हैं और उसे अभी चार मैच और खेलने हैं।

बायर्न के कोच पेप गुआर्डियोला ने मैच के बाद कहा, “हम लगभग चैम्पियन बन चुके हैं। मुझे अपनी टीम पर बहुत नाज है, क्योंकि यह एक कठिन मैच था। हमें अब अन्य प्रतियोगिताओं पर ध्यान लगाना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493