लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि दर्ज की गई।

तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में फिर पांच पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में नौ पैसे, जबकि कोलकाता में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

बाजार के जानकार बताते हैं कि तेल के दाम में अभी वृद्धि का सिलसिला जारी रह सकता है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी आने के बावजूद तेल कंपनियों ने तेल की कीमतें नियंत्रण में रखी थीं, इसलिए कंपनियां अपने घाटे की भरपाई कर सकती हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.17 रुपये, 73.24 रुपये, 76.78 रुपये और 73.87 रुपये प्रति लीटर हो गए।

डीजल के दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 66.20 रुपये, 67.96 रुपये, 69.36 रुपये और 69.97 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493