लघु फिल्म के निर्माता-लेखक बने साकिब सलीम

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम लघु फिल्म के साथ निर्माण के क्षेत्र में उतर रहे हैं। फिल्म की पटकथा भी उन्होंने ही लिखी है।

साकिब ने एक साक्षात्कार में कहा, “मैं फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतर रहा हूं। मैं अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू कर रहा हूं, जिसे मैंने लिखा है, देखते हैं यह कैसी होती है।”

साकिब दूसरी लघु फिल्म ‘कोई देख लेगा’ में ‘मसान’ अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी के साथ दिखाई देंगे, जो ‘लव शॉट्स’ नामक लघु फिल्मों के वाई-फिल्म्स की श्रृंखला शीर्षक का हिस्सा है।

साकिब ने ‘मुझसे फ्रैंडशीप करोगे’ और ‘मेरे डैड की मारुति’ जैसी वाई-फिल्म्स परियोजनाओं में काम किया है।

‘मेरे डैड की मारुति’ के बारे में उन्होंने कहा, “‘मारुति’ सीक्वल के लिए बेसब्र हूं। मैं चाहता हूं कि हम जल्द इसे शुरू करें।”

साकिब वरुण धवन-जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘ढिशूम’ में भी नजर आएंगे। वह अपनी बहन हुमा कुरैशी के साथ फिल्म ‘दोबारा’ में भी दिखाई देंगे।

साकिब ने लघु फिल्मों का संकलन ‘बांबे टॉकीज’ में भी अभिनय किया है। यह फिल्म करण जौहर द्वारा निर्देशित थी। इसमें रानी मुखर्जी और रणदीप हुड्डा भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493