लघु फिल्म में फिर साथ दिखेंगे ‘तुम्हारी सुलू’ के कलाकार

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ‘तुम्हारी सुलू’ में नजर आ चुके अभिषेक शर्मा, तृप्ती खामकर और अजय चक्रवर्ती जैसे कलाकार लघु फिल्म ‘माई मदर्स वेडिंग’ में एक बार फिर साथ दिखाई देंगे।

एक बयान के मुताबिक, इस फिल्म का निर्देशन सानिल गोसावी करेंगे।

गोसावी ने बताया, “लघु फिल्म में ‘तुम्हारी सुलू’ के युवा कलाकार अभिषेक, तृप्ती और अजय के साथ खूबसूरत डेलनाज ईरानी जैसी अद्भुत प्रतिभाएं हैं।”

उन्होंने कहा, “नवीनतम हिट फिल्म की प्रोडक्शन टीम में होने के बाद, यह एक निर्माता और निर्देशक के रूप में मेरी पहली फिल्म है और मैं इसके लिए उत्साहित होने के साथ-साथ नर्वस भी हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को उसी तरह पसंद करेंगे जैसे उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को किया है।”

‘तुम्हारी सुलू’ में अभिषेक ने विद्या बालन और मानव कौल के बेटे की भूमिक निभाई थी, जबकि तृप्ती विद्या की ड्राइवर थीं, जो उन्हें रेडियो स्टेशन पहुंचाती थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493