लड़कियों के लिए ‘डूज एंड डोन्ट्स’ बदलने की जरूरत : मेघना

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेघना मलिक का कहना है कि लड़कियों के लिए बहुत सारे ‘डूज एंड डोन्ट्स’ (ऐसा करो, ऐसा न करो) होते हैं और इन्हें बदला जाना चाहिए।

मेघना को टेलीविजन शो ‘लाडो-वीरपुर की मर्दानी’ में अम्माजी के किरदार के रूप में देखा जा रहा है जो शो में हाशिए पर पहुंचाई गईं महिलाओं की आवाज हैं।

मेघना ने आईएएनएस से कहा, “कई चीजें हैं जिन्हें बदलने की जरूरत हैं। धीरे-धीरे ही सही हमारे आसपास बदलाव आ रहे हैं। लेकिन केवल लड़कियों के लिए डूस और डोन्ट्स को बदलने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “यह परिवार से शुरू होता है, उन्हें अपने लड़कों से संवाद करने की जरूरत होती है। लड़कों को समाज या अपने कार्यस्थल में महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। हम आसानी से कह जाते हैं कि पुलिस या सरकार को यह करना चाहिए। मैं मानती हूं कि ठोस रणनीतियों की आवश्यकता है लेकिन कुछ चीजें हैं जिन्हें अपने परिवार से ही शुरू करने की जरूरत है।”

उन्होंने अपनी बात का उदाहरण देते हुए कहा, “लड़कियों को समय पर आने के लिए और सावधान रहने के लिए कहा जाता है लेकिन समाज में बदलाव लाने के लिए परिवार के सदस्यों के बीच होने वाले संवाद की आवश्यकता है।”

अपने चरित्र के बारे में बात करते हुए मेघना कहती हैं, “अम्माजी को एक शक्तिशाली तेज और मजबूत महिला है। वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महिलाओं को प्रेरित करती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493