लड़कियों को कई तरह की असुरक्षा : प्राची तहलान

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्राची तहलान का कहना है कि लड़कियों के साथ कई तरह की असुरक्षा होती है।

आगामी शो ‘इक्यावन’ में प्राची को एक टॉम बॉय की भूमिका में देखा जाएगा, जिसका पालन-पोषण घर के चार पुरुषों द्वारा किया जाता है। इसमें उनके पिता, दादा और दो चाचा शामिल हैं।

प्राची ने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर हुई बातचीत में कहा, “मेरे लिए पुरुषों से संपर्क बनाना सबसे आसान बात रही है। अपने खेल के दिनों में मेरे आस-पास कई पुरुष सदस्य रहते थे और मैं सहज महसूस करती थी। हालांकि, लड़कियों के मामले में.. लड़कियों के साथ कई प्रकार की असुरक्षा होती है।”

पूर्व बास्केटबॉल और नेटबॉल खिलाड़ी प्राची को आगामी शो में पारेख परिवार के 51वीं सदस्य के रूप में देखा जाएगा, जिसका नाम सुशील रखा गया है। इसका प्रसारण ‘स्टार प्लस’ पर 13 नवंबर को होगा।

इस किरदार में अपने नाम की तरह ही प्राची एक टॉम बॉय लड़की की भूमिका निभाएंगी, जो लड़कों की तरह कपड़े पहनती है। उसके परिवार के सदस्य उसे उसी के हिसाब से जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्राची ने कहा, “यह किरदार मेरे असल जीवन से काफी मेल खाता है और मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि मैंने अपने निजी जीवन में इसका अनुभव किया है। परिवार का समर्थन मिलना बेहद महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493