लड़के का किरदार निभाना मजेदार : अदिति

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘ये हैं मोहब्बतें’ में लड़के का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री अदिति भाटिया का कहना है कि लड़की होने के बावजूद लड़के का किरदार निभाने में उन्हें मजा आ रहा है।

अदिति ने एक बयान में कहा, “लड़के का किरदार निभाना मजेदार है। लड़कियां संकोची होती हैं, जबकि लड़के बेफिक्र रहते हैं। मुझे इसमें मजा आ रहा है। लड़के की तरह व्यवहार करना सबसे बड़ी चुनौती है। मुझे शुरुआत में इसमें परेशानी हुई, लेकिन अब मुझे इसकी आदत पड़ गई है।”

हालांकि उन्होंने कहा कि लड़के का किरदार निभाना आसान नहीं है।

अदिति ने कहा, “मेरे बाल बेहद लंबे हैं। लड़का बनने के लिए इन्हें बांधने में काफी समय लगता है। कई बार सेट पर मौजूद लड़के, लड़कों के तौर-तरीकों के अनुरूप व्यवहार करने में मेरी मदद करते हैं। अब तक मुझे इसकी आदत पड़ चुकी है।”

स्टार प्लस के इस धारावाहिक में दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493