लड़के का किरदार निभाने के लिए रोमांचित हैं आकृति

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी शो ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ के आगामी दृश्य में एक सिख लड़के के रूप में नजर आने जा रहीं बाल कलाकार आकृति शर्मा का कहना है कि लड़के के रूप में किरदार को निभाने की तैयारी के गुर वह अपने भाई से सीख रही हैं।

दृश्य में कुल्फी (आकृति), जिसने अपनी मां निम्रत (श्रुति शर्मा) को खो दिया है, वह अपने पिता सिकंदर सिंह गिल (मोहित मलिक) की खोज में मुंबई के लिए रवाना होगी। अपने पीछे पड़े कुछ लोगों को चकमा देने के लिए वह सिख लड़के का रूप धर लेगी।

आकृति ने एक बयान में आईएएनएस से कहा, “शो में ‘सरदार’ के रूप में मुझे अपना नया लुक वास्तव में बेहद पसंद आया।”

उन्होंने कहा, “मैं अपने बड़े भाई से लड़के का व्यवहार करने, लड़के की तरह दिखने के गुर सीख रही हूं। सेट पर भी सबने मेरा लुक पसंद किया और इसे बहुत प्यारा कहा।”

‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493