लड़के को हाथ काटने के लिए उकसाने के आरोप में इमाम गिरफ्तार

लाहौर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक इमाम को आतंकवाद से जुड़ी धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इमाम के उकसाने पर 15 साल के एक ऐसे लड़के ने अपना हाथ काट लिया। माना जा रहा था कि उसने ईशनिंदा की है।

लाहौर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक इमाम को आतंकवाद से जुड़ी धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इमाम के उकसाने पर 15 साल के एक ऐसे लड़के ने अपना हाथ काट लिया। माना जा रहा था कि उसने ईशनिंदा की है।

‘डॉन’ की रविवार की रपट के मुताबिक इमाम शब्बीर अहमद के खिलाफ आतंकवाद रोधी अधिनियम व अन्य प्रावधानों के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंजाब के एक गांव में एक विवादास्पद सवाल पूछकर हिंसा भड़काने के आरोप में इमाम को गिरफ्तार किया गया है।

उसने लोगों से पूछा था, “जो लोग पैगंबर से प्रेम नहीं करते, वे अपने हाथ उठाएं।” लड़के ने सवाल को ठीक से समझा नहीं और हाथ उठा दिया।

इमाम ने लड़के की तरफ हाथ उठाकर कहा, “यह (लड़का) ईश निंदक है और कत्ल किए जाने योग्य है।”

लड़के को अपने बारे में ईश निंदक सुनकर शर्मिदगी हुई और उसने अपना हाथ काट लिया।

डॉन के मुताबिक, “15 साल के लड़के ने कहा कि इमाम दोषी नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि उसकी इस हरकत को उसके माता-पिता और पड़ोसियों ने सराहा।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईशनिंदा पाकिस्तान में बेहद संवेदनशील मुद्दा है। इससे जुड़े साबित नहीं हुए आरोप भी भीड़ की हिंसा और पीट-पीटकर मार डालने की वजह बन जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493