लताजी का हमारे लिए गाना सौभाग्य की बात : युवराज

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता युवराज पाराशर का कहना है कि स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का फिल्म ‘दुन्नो वाई2..लाइउ इज अ मूवमेंट’ के लिए गाना सपने के सच हो जाने जैसा है।

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता युवराज पाराशर का कहना है कि स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का फिल्म ‘दुन्नो वाई2..लाइउ इज अ मूवमेंट’ के लिए गाना सपने के सच हो जाने जैसा है।

उन्होंने सोमवार को संवाददातओं से कहा, “हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारी फिल्म के गीत के साथ एक बार फिर हमें लताजी का आर्शीवाद मिला। यह सपने के सच हो जाने जैसा है।”

उन्होंने कहा, “इससे पहले लता मंगेशकर ने ‘दुन्नो वाई..ना जाने क्यों’ के लिए ‘पल में रिश्ते बदल जाते हैं’ गाया। और अब उन्होंने ‘दुन्नो वाई2..’ में ‘जीना क्या है’ के लिए गाया।

अभिनेता ने बताया कि जब लता जी ने इसके बारे में सुना, तो उन्हें यह गीत उनके दिल के बेहद करीब महसूस हुआ। उन्होंने तुरंत सकारात्मक जवाब दिया।”

फिल्म में दो लड़कों आर्यन और एश्ले की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।

म्यूजिकल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में कपिल शर्मा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493