लता मंगेशकर का फोन आना एक पुरस्कार जैसा : अनुपम खेर

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने महान गायिका लता मंगेशकर को धन्यवाद दिया है और कहा है कि उनके पास लता मंगेशकर का फोन कॉल एक पुरस्कार जैसा है।

अनुपम ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के लायक समझने के लिए लता मंगेशकरजी का धन्यवाद। आपका फोन कॉल मेरे लिए एक पुरस्कार है। अन्य विजेताओं के साथ मंच पर होना मेरा सबसे बड़ा सम्मान होगा। विशेष रूप से महान आशा भोसलेजी और अमजद अली खान साहब को नमस्कार।”

गायिका आशा भोसले, सरोद वादक अमजद अली खान और अनुपम को 24 अप्रैल को अपने-अपने क्षेत्र में योगदान देने के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493