मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने मंगलवार को दिग्गज बॉलीवुड पाश्र्व गायिका और गजल साम्राज्ञी मुबारक बेगम शेख की मौत पर संवेदना व्यक्त की। लता ने उनके साथ 1955 में फिल्म ‘बरादरी’ में युगल गीत गाया था।
मुबारक बेगम का लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात उनके घर पर निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।
लता ने ट्विटर पर लिखा, “बहुत दुख की बात है कि हमारे समय की गायिका मुबारक बेगम जी हमारे बीच नहीं रहीं। मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।”
लता, मुबारक बेगम के साथ ‘दिल हमसे वाह लगाए जो हस के तीर खाए’ गा चुकी हैं। माना जाता है कि पिछले साल लता मंगेशकर ने मुबारक बेगम के चिकित्सा उपचार और खर्च के लिए आर्थिक मदद दी थी।
मुबारक बेगम अपने बेटे हुसैन, बहू जरीना और पोती सना के साथ रहती थीं।
dharmpath.com dharmpath