ललित जैन भोपाल चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष निर्वाचित

भोपाल, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चैम्बर ऑफ कामर्स के चुनाव में ललित जैन अध्यक्ष चुने गए हैं। मतदाताओं ने अन्य पदाधिकारियों के अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने हैं।

भोपाल, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चैम्बर ऑफ कामर्स के चुनाव में ललित जैन अध्यक्ष चुने गए हैं। मतदाताओं ने अन्य पदाधिकारियों के अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने हैं।

भोपाल चैम्बर ऑफ कामर्स के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था और देर रात तक मतगणना चली। मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए है। अध्यक्ष पद पर ललित जैन ने अजय सोमानी को शिकस्त दी है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर तेजकुल पाल, सुनील जैन और दीपक लालचंदानी निर्वाचित हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य जैन मनया चुने गए हैं।

चैम्बर ऑफ कामर्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विष्णु बंसल महामंत्री चुने गए हैं और 15 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचित हुए हैं।

चैम्बर ऑफ कामर्स के 1392 मतदाताओं में से 1197 ने मतदान में हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493