‘लव गेम्स’ के पोस्टर में कामुक अंदाज में पत्रलेखा

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार महेश भट्ट ने ‘लव गेम्स’ का पोस्टर जारी करते हुए दर्शकों को अपनी सांसें थामने को कहा है। इसमें ‘सिटीलाइट्स’ की अभिनेत्री पत्रलेखा बेहद कामुक अवतार में दिखाई दे रही है।

फिल्म में पत्रलेखा के अलावा गौरव अरोड़ा और तारा आलिशा बैरी भी हैं।

भट़्ट ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। पोस्टर में चित्रलेखा एक कुर्सी पर गहरे गले का काला टॉप पहने बैठी दिखाई दे रही हैं। पृष्ठभूमि में वह गौरव के साथ कामुक अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

भट्ट ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “एक सेकेंड के लिए अपनी सांसें थामिए और देखिए आपको क्या प्रभावित करने वाला है।”

खबरों के मुताबिक इन दिनों पत्रलेखा के साथ डेटिंग कर रहे अभिनेता राजकुमार राव ने उनकी लुक की प्रशंसा की है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “सुपरकूल पत्रलेखा अपने नए हॉट अवतार में। कल के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। लवगेम्स।”

भट्ट ने फिल्म के ट्रेलर के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “आपने अब तक कुछ नहीं देखा! कल ट्रेलर देखिएगा।”

विक्रम भट्ट निर्देशित यह फिल्म 8 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493