नई दिल्ली- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक और अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी मूल के दो कट्टरपंथी प्रचारकों को लव जिहाद से जुड़े चर्चित मामले में आरोपित बनाया है। यह मामला चेन्नई के कारोबारी की बेटी और बांग्लादेश के विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के शीर्ष नेता के बेटे की शादी से जुड़ा है।
बांग्लादेश के शीर्ष नेता से जुड़े चर्चित लव जिहाद केस में जाकिर नाइक को बनाया गया आरोपित
एनआइए भारतीय लड़की और बांग्लादेशी लड़के की लंदन में हुई शादी की जांच कर रही है। लड़की के पिता ने चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी।
dharmpath.com dharmpath