‘लव सोनिया’ के ट्रेलर को मिले प्यार से निर्देशक रोमांचित

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। इस सप्ताह की शुरुआत में रिलीज हुए ‘लव सोनिया’ के ट्रेलर को अबतक 11,700,000 व्यू मिल चुके हैं, जिसे देखकर फिल्म के निर्देशक तबरेज नूरानी रोमांचित हैं।

नूरानी ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “मैं ‘लव सोनिया’ को सभी जगहों से मिल रहे प्यार और सराहना से काफी खुश और रोमांचित हूं। ज्यादातर सराहना फिल्म की कास्ट और दल की हो रही है, जिसने भारतीय दर्शकों तक फिल्म को पहुंचाने के लिए अथक कार्य किया है।”

असली घटना से प्रेरित ‘लव सोनिया’ सोनिया की दिल को झकझोर कर रख देने वाली कहानी है, जो भारत, हॉन्ग कॉन्ग और लॉस एंजलिस में फैले मानव तस्करी नेटवर्क से अपनी बहन को बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगाती है।

फिल्म में मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, राजकुमार राव, अनुपम खेर, सई ताम्हणकर, आदिल हुसैन, डेमी मूरे और फ्रीडा पिन्टो शामिल हैं।

‘लव सोनिया’ 14 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493