‘लव स्कूल’ से अनुशा-करण का रिश्ता हुआ मजबूत

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘लव स्कूल’ के तीसरे सीजन की मेजबानी के लिए तैयार अभिनेता करण कुंद्रा ने कहा कि शो में युवाओं को सिखाने से उन्हें अपनी ‘लेडी लक’ और सह-मेजबान अनुशा दांडेकर से रिश्ता मजबूत करने में मदद मिली।

करण ने कहा, “मेरी लेडी लक के साथ ‘लव स्कूल’ का एक और सीजन .. हमें एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है, हम इससे ज्यादा और क्या चाह सकते हैं। मुझे इस शो का हिस्सा बनने की बहुत खुशी है क्योंकि युवा प्रेमियों को सिखाने से हमें अपने बंधन को भी मजबूत करने में मदद मिली है।”

उन्होंने कहा जोड़े के रूप में वह अपने रिश्ते को लेकर सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा, “इस सीजन में एक रोमांचक मोड़ के साथ, जोड़ों को समय की कसौटी पर खरा उतरना होगा और सिर्फ मजबूत संबंधों वाले जोड़े ही अंत तक बने रह पाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493