‘लाइक’ को मिला गूगल प्ले स्टोर पर सबसे मनोरंजक एप का पुरस्कार

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। सिंगापुर की कंपनी बिगो टेक्नॉलजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित एप-लाइक को सबसे मनोरंजक एप का अवार्ड मिला है। साथ ही इसे गूगल प्ले स्टोर पर सबसे अच्छा सामाजिक एप की श्रेणी में भी रखा गया है। कंपनी ने यह जानकारी दी है।

लाइक को भारत और इंडोनेशिया में सबसे मनोरंजक एप तथा मैक्सिको, ब्राजील और लैटिन अमेरिका में सबसे बेहतर सामाजिक एप का पुरस्कार मिला है।

‘लाइक’ एप के प्रवक्ता आरोन वेई ने एक बयान में कहा, “यह बिगो की वैश्विक रणनीति और उल्लेखनीय उपलब्धि की महान प्रशंसा और मान्यता है।”

इस एक में विशिष्ट 3डी फीचर्स है और इसके 187 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। यह गूगल पर सबसे कम समय में 10 लाख डाउनलोड प्राप्त करनेवाला एप है।

वेई ने कहा, “भविष्य में, लाइक एप प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से विदेशी बाजारों में व्यापक संचालन को जारी रखेगा। इस बीच यह एप वैश्विक यूजर्स के लिए अधिक सुविधाजनक और रोचक वीडियो एडिटिंग प्रणाली लेकर आएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493