नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ऊषा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रीमियम होम डेकोरेटिव लाइटिंग ब्रांड ‘तिस्वा’ के प्रोडक्ट अब उत्तर प्रदेश में भी मिलेंगे। गाजियाबाद में सोमवार को तिस्वा के एक नए स्टोर का शुभारंभ किया गया। यह स्टोर चंदेरपुरी हापुड़ रोड पर स्थित है।
तिस्वा के बिजनेस हेड और वाइस प्रेसिडेंट विकास गांधी ने कहा, “गाजियाबाद में तिस्वा लाइटिंग स्टूडियो खोलकर हमें खुशी हो रही है। तिस्वा की कलात्मक रूप से निर्मित लुमिनेयर्स की रेंज नवीनतम लाइटिंग ट्रेड्स की एक मिसाल हैं। इन्हें अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता और सेवा मानकों द्वारा समर्थन प्रदान किया गया है।”
उन्होंने कहा, “प्रत्येक तिस्वा लाइट में अत्याधुनिक तकनीक जैसे कि ट्यूनैबिलिटी (कलर कंट्रोल) और डिमैबिलिटी (इंटेंसिटी कंट्रोल) का संयोजन है। तिस्वा द्वारा पेश की जा रही उत्पादों की व्यापक श्रृंखला में एम्बिएंट लाइटिंग कॉन्सेप्ट्स, एलईडी डिजाइनर रेंज, शैंडिलियर्स, टेबल एंड फ्लोर लैंप्स, वॉल लाइट्स, पेंडेंट्स और यूटिलिटी लाइटिंग उत्पाद शामिल हैं।”
इंटीरियर डिजाइनर और अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान इसकी ब्रांड एंबेसडर है।
dharmpath.com dharmpath